भांजे ने मामा पर झोंका फायर

Firing
भांजे ने मामा पर झोंकी Firing

रुद्रपुर। शहर की खेड़ा कालोनी में किसी बात को लेकर भांजे मामा के बीच विवाद हो गया। इसके बाद भांजे ने मामा पर तमंचे से फायर ( Firing ) कर दिया। इससे मामा के बायें हाथ में गोली लगते हुई पार हो गई। कालोनी में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक नई बस्ती खेड़ा कालोनी निवासी अकरम पठान का भांजे समीर पुत्र जमील से शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में गाली गलौज और मारपीट शुरु हो गई। अकरम के मुताबिक इसी बीच समीर ने उसको मारने के इरादे से तमंचे से फायर कर दिया।

जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गया

इससे उसके बायें हाथ में गोली लगते हुये पार हो गई और वहीं पर गिर गया। उसकी चीख पुकार आवाज सुन कर बस्ती के लोग एकत्र हो गये। तभी वह जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट,चौकी प्रभारी रम्पुरा विनोद जोशी पहुंचे। कोतवाल ने घटना की जानकारी लेने के बाद घायल अकरम को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।




पुलिस ने उसके खिलाफ मुकप्रा दर्ज करने की तैयारी कर रही। आरोपी की भी तलाश की जा रही। बताया कि विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिन में दोनो के बीच विवाद हुआ है। उधर बस्ती में हुई फायरिंग की घटना को लेकर लोगो में दहशत का माहौल है।

जरा इसे भी पढ़ें :