Home Uncategorized महिला का दावा यह बच्चा उसी के पति का, पिता ने किया...

महिला का दावा यह बच्चा उसी के पति का, पिता ने किया इंकार

Child
चम्पावत । मासूम बच्चे को स्वीकारने में पिता की आनाकानी से परेशान एक महिला ने कलक्ट्रेट पहुंच गई। उसने शिक्षक पति पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का दावा था कि यह बच्चा उसी के पति का है। लिहाजा उसने डीएम से बच्चे के डीएनए परीक्षण की मांग उठाई। चम्पावत मुख्यालय निवासी एक व्यक्ति नायल गांव के एक स्कूल में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि उसकी दो पत्नियां हैं।

उसकी एक पत्नी पुस्तैनी गांव में परिजनों के साथ रहकर चाय बागान में मेहनत मजदूरी करती है। पति दूसरी पत्नी के साथ चम्पावत मुख्यालय में रहता है। महिला के मुताबिक 11 माह पूर्व उसका बच्चा हुआ था। महिला का आरोप है कि उसका पति बच्चे को अपनाने से साफ इनकार कर रहा है। इसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है।

इससे परेशान होकर वह महिला सोमवार को डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंच गई। महिला डीएम से हस्तक्षेप कर बच्चे का डीएनए परीक्षण कराने की मांग उठा रही थी, ताकि बच्चे को उसके पिता अपना लें। उस वक्त डीएम किसी कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। वह महिला डीएम से मिले बगैर वापस जाने को तैयार नहीं थी।