मशहूर अभिनेता शशि कपूर का निधन

Shashi-kapoor

मुंबई। पद्म विभूषण अभिनेता शशि कपूर का सोमवार शाम 5ः20 बजे कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया। शशि कपूर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 79 साल की हो गई थी। उन्हें शनिवार को छाती में दर्द की शिकायत के बाद हाॅस्पिटल में एडमिट किया गया था। शशि कपूर का जन्म कोलकाता में 18 मार्च को 1938 को हुआ था। साल 2011 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार एवं साल 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

शशि कपूर ने पृथ्वी थियटर के नाटक ‘शंकुतला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।  उनकी पहली फिल्म आग थी। जिसे उनके बड़े भाई राज कपूर ने बनाई थी। आप को बता दें कि आवारा फिल्म में शशि कपूर ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन का रोल किया था। फिल्मों में उनकी फिल्मों में उनकी एंट्री यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र से हुई थी। शशि ने करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।

शशि पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। पृथ्वीराज के तीन बेटे थे। राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। शशि कपूर की वाइफ जेनिफर का निधन कैंसर की बीमारी से 1984 में हो गया था। उनके तीन बच्चे हैंः- कुणाल कपूर, करन कपूर व संजना कपूर।
Shashi-kapoor
इसी तरह 1974 से 1991 के बीच अमिताभ बच्चन के साथ वे 12 फिल्मों (रोटी, कपड़ा और मकान, दीवार, कभी-कभी, ईमान धरम, त्रिशूल, काला पत्थर, सुहाग, दो और दो पांच, शान, सिलसिला, नमक हलाल, और अकेला) में बतौर को-स्टार काम किया।

सुपरहिट फिल्म दीवार के एक डाॅयलाॅग ‘मेरे पास बैंक-बैलेंस है, बंगला है गाड़ी है, तु्म्हारे पास क्या है…? जवाब में रवि यानी शशि कहते हैं- मेरे पास मां है’ का बहुत फेमस हुआ और इससे उनको नई पहचान मिली।