बेटी की मौत की खबर सुनकर घायल पिता ने दम तोड़ा

श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुई दुर्घटना में घायल बिंदर सिंह पुंडीर(55) की मौत हो गई है। उन्हें घटना के बाद बेस अस्पताल से रेफर कर जौली ग्रांट में भर्ती किया गया था। इस घटना में उनकी पुत्री पूनम की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को पुत्री की मौत की खबर सुनते ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को देर बाइक सवार पिता-पुत्री को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह कीर्तिनगर बिल्वकेदार से किसी परिचित की शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे। जिसमें बिंदर सिंह पुंडीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि पुत्री पूनम पुंडीर(23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे घायल बिंदर सिंह ने बेटी की मौत की खबर सुनी। बताया जा रहा है कि खबर सुनते ही उनकी भी मौत हो गई। वह मूल रूप से टिहरी जिले के मैखंडी गांव के रहने वाले थे और राइंका डांगचैरा में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं।

पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं लगा पाई सुराग श्रीनगर। श्रीनगर कोतवाली पुलिस रविवार को घटना स्थल के आसपास लगे संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी रही। पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि पुलिस की ओर से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कुछ सुराग लगते ही वाहन व वाहन चालक को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। विधायक ने जताया दुरूख श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा विधायक विनोद कंडारी ने हाईवे पर दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत पर गहरा दुरूख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह घायल बिंदर सिंह का हाल-चाल जानने जौली ग्रांट भी गए थे। लेकिन सुबह छह बजे के करीब हादसे में बेटी की मौत की खबर सुनते ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा पुलिस को इस मामले में जल्द आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।