Home Uttarakhand Dehradun केदारनाथ धाम के मार्ग पर बनाए जाएंगे फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर

केदारनाथ धाम के मार्ग पर बनाए जाएंगे फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर

Fabricated rain shelter
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर।

Fabricated rain shelter

देहरादून। Fabricated rain shelter प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर उत्तराखंड सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में केदारनाथ विकास प्राधिकरण/टिहरी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के लिए स्वीकृत 422.39 लाख रुपये की लागत वाली योजना के लिए मंगलवार को शासन की ओर से 168.96 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई।

इसके तहत केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग में कई जगह फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर का निर्माण किया जाएगा। इसका सीधा लाभ केदारनाथ आने वाले घरेलू और विदेशी तीर्थयात्रियों को मिलेगा।

केदारनाथ विकास प्राधिकरण/टिहरी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अंतर्गत 133.25 लाख रुपये की लागत से केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के गौरीकुंड से जंगल चट्टी मार्ग खंड में निश्चित अंतराल पर फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर शेड का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए शासन की ओर से 53.30 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। जबकि लगभग 145.30 लाख रुपये की लागत से श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के अंतर्गत भीमबली से रामबाड़ा मार्ग खंड (वाया नवनिर्मित वैकल्पि‌क‌ मार्ग) के मध्य निश्चित अंतराल पर फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर शेड का निर्माण किया जाना है।

शासन की ओर से 57.54 लाख रुपये जारी किए गए

शासन की ओर से 58.12 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। ऐसे ही 143.84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के अंतर्गत जंगल चट्टी से भीमबली मार्ग खंड में निश्चित अंतराल पर फैब्रिकेटेड रेन शेड के निर्माण के लिए शासन की ओर से 57.54 लाख रुपये जारी किए गए।

दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन ने कहा, ‘‘मास्टर प्लान के तहत श्री केदारनाथ धाम को उसकी भव्यता के अनुरूप संवारा जा रहा है। पैदल मार्ग में तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फैब्रिकेटेड रेन शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है।

करीब 422.39 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 168.96 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इसका सीधा लाभ केदारनाथ आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को मिलेगा।“

जरा इसे भी पढ़े

सीएम ने क्षतिग्रस्त हुए रानीपोखरी पुल का निरीक्षण किया
महाराज ने दिए राशन कार्ड सत्यापन रोकने के आदेश
सीएम ने दिए आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर लाने के निर्देश