Home Uttarakhand Dehradun सीएम ने क्षतिग्रस्त हुए रानीपोखरी पुल का निरीक्षण किया

सीएम ने क्षतिग्रस्त हुए रानीपोखरी पुल का निरीक्षण किया

CM inspects Ranipokhari bridge
रानीपोखरी के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते सीएम।

CM inspects Ranipokhari bridge

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के दिए निर्देश 

देहरादून। CM inspects Ranipokhari bridge मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानीपोखरी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये।

उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी।    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा।  पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।

जरा इसे भी पढ़े

कोटड़ा बिरसनी में मकान का एक हिस्सा गिरा, दो बच्चे मलबा में दबे
जुम्मा गांव में अतिवृष्टि से भारी तबाही, पांच लोगों के शव बरामद
मुख्यमंत्री ने भजन गीत ‘नन्दलाला‘ के यू ट्यूब चैनल रासो फिल्मस पर किया लांच