Home Uttarakhand Dehradun कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा चुनाव...

कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा चुनाव : सीएम धामी

Election will be fought on development works of BJP
पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी।

Election will be fought on development works of BJP

सीएम धामी ने हरीश रावत पर साधा निशाना, कहा-उत्तराखंडियत और कोदा झंगोरे की बात करने वाले रहे राज्य के विरोधी
सीएम धामी बोले-कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी

देहरादून। Election will be fought on development works of BJP मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय हैंं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पिछले चुनाव से भी कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पांच सालों में राज्य में केंद्र के सहयोग से एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास किया है, विकास करती है और आगे भी विकास करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत और कोदा झंगोरे की बात करने वाले उत्तराखंड राज्य के विरोधी रहे हैं। अपने सत्ता काल में उन्होंने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे राज्य का विकास हुआ हो। रिस्पना पुल के समीप एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने रेल, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी सहित अनेक क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किए हैं।

ऑल वेदर रोड़, भारतमाला परियोजना के तहत सड़कों का विकास किया गया है। जबकि ऋषिकेश कर्णप्रयाग और टनकपुर बाागेश्वर रेल लाइन पर काम चल रहा है। हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाया गया है और अब उसे अंतराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।

जीओ करने के साथ ही वित्त की भी व्यवस्था की गई है

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के साथ ही राज्य में एयर कनेक्टिविटी के कई नए रूट विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार जुलाई 2021 को जब से मैने मुख्य सेवक के रूप में कामकाज संभाला तब से पांच सौ से अधिक बड़े फैसले किए गए। यह कोरी घोषणाएं नहीं हैं। इनके जीओ करने के साथ ही वित्त की भी व्यवस्था की गई है।

धामी ने कहा कि राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया और यही योजनाएं हमारा प्रचार हैं जिनसे भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ दुबारा सत्ता में वापस लौटेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में विशेष फोकस कर विकास किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियत और कोदा झंगोरे की बात करने वाले उत्तराखंड राज्य के विरोधी रहे हैं। अपने सत्ता काल में उन्होंने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे राज्य का विकास हुआ हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार के कामकाज की तुलना आप लोग कर लीजिए फर्क खुद ही समझ में आ जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के पंचे को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 4600 ग्रेड की मांग को लेकर नाराज चल रहे पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों के संदर्भ में सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उनकी मांग को पूरी करने का प्रयास किया। ग्रेड पे से जिनती बढ़ोत्तरी होनी थी उससे अधिक राशि एकमुश्त दी गई।

शिक्षकों के हजारों तबादले नहीं किए गए

उन्होंने कहा कि ग्रेड पे से अन्य संवर्गों में भी विसंगति पैदा हो जाती। हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों से मेरी सहानुभूति है। निकट भविष्य में उनकी मागों पर विचार का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का जबाव देते हुए कहा कि शिक्षकों के हजारों तबादले नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद कुछ लोगों के तबादले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह की बातों को उछाल रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

लोकायुक्त के सवाल पर सीएम ने कहा कि हमने कोई ऐसा काम ही नहीं किया कि लोकायुक्त की जरूरत पड़े। मुख्यमंत्री के पीआरओ को खनन प्रकरण में पहले हटाए जाने और फिर बहाल किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत छोटी सी बात है।

इस प्रकरण की जांच की गई और जांच रिपोर्ट के बाद ही उन्हें बहाल किया गया। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में कल्याणी डीएफओ के प्रकरण की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय क्या कृत्य होते थे यह सभी को याद है। इसलिए कांग्रेस के इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय टम्टा, ज्योति प्रसाद गैरोला, शादाब शम्स, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

सीएम धामी ने अपनी मां संग किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
महिला पत्रकारों का परिचय सम्मेलन आयोजित, दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
पूर्व सीएम हरीश रावत के डीडीहाट से चुनाव लड़ने की चर्चा