बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

Elderly woman strangled to death
मृतक महिला।

Elderly woman strangled to death

देहरादून,। Elderly woman strangled to death घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। उस दौरान  घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी।

उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे।  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पड़ताल करने में जुट गयी है।

पुलिस के अनुसार भंडारी बाग निवासी बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पूछताछ करने पर पुलिस को मृतका के स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था।

इस मामले में पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था। फिल्हाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

जरा इसे भी पढ़े

नशेड़ी बेटे ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार
चाची पर किया धारदार हथियार से हमला