जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट

Wild Elephant Tramples Two People to Death

हल्द्वानी। Wild Elephant Tramples Two People to Death लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के टांडा वन रेंज क्षेत्र में हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है। घटना सामने आने के बाद  वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। एक मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

कुमाऊं वन रेंज के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत टांडा रेंज स्थित शाह पठानी खत्ता क्षेत्र में ऐ जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति इलाके में मौजूद थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति, उम्र लगभग 75 वर्ष, निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं और वन विभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मृतक के परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी. साथ ही लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने और अकेले न जाने की अपील भी की गई है।

सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि हाथी के हमले से दोनों की मौत हुई है। एक मृतक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जंगली हाथी ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला
बढ़े तापमान से जंगली जानवरों का हुआ बुरा हाल
जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने को ठोस रणनीति बने