क्या आप जानते हैं कि शरीर में डीएनए की लम्बाई कितनी है?

DNA

शरीर में डीएनए के बारे में तो आप ने सुना ही होगा जिसमें आनुवंशिक कोड मौजूद होते हैं और मानव वंशानुगत और अन्य आदत भी इस पर ही निर्भर होती हैं। ये मानव शरीर को विकसित और मरम्मत करने में सहायता करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में उनकी लंबाई कितनी है?
जरा इसे भी पढ़ें : नींबू के जरिये दमे का कुदरती और आसान इलाज

दरअसल, अगर आप केवल एक कोशिका में मौजूद डीएनए को खींच कर सीधा कर सके तो वह लगभग छह फुट से ज्यादा बड़ा हो सकता है और यह तो सिर्फ एक कोशिका की बात है। वैसे इस बात को यकीनी तौर पर तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन हाल के शोध के रिपोर्टों के अनुसार, वयस्क शरीर में औसतन 30 खरब कोशिकाएं होते हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : अगर शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालना है तो नहाते समये पानी यह चीज जरूर डाले

इसलिए यदि आप कोशिकाओं में डीएनए मालीक्योल को सीधा कर सके तो उनकी लम्बाई 34 अरब मील तक हो सकता है लेकिन यह दूरी जमीनी हिसाब से कितना हो सकता है, इसका जवाब दिमाग घुमा देने वाला है। जब प्लूटो जमीन के करीब होता है तो दोनों ग्रहों के बीच की दूरी 2.66 अरब मील होता है। व्यक्ति की तैयार की गई सबसे तेज अंतरिक्ष वाहन, न्यू होरंईजन की औसत गति 35 हजार मील प्रति घंटा है, और इसके बावजूद इसे प्लूटो तक पहुंचने में दस साल का समय लगा।
जरा इसे भी पढ़ें : हाथ में पैर की उंगलियों के प्रत्यारोपण का सफल परिक्षण

अब डीएनए की लंबाई का अनुमान लगाया जाये तो यह प्लूटो से 10 नहीं बल्कि 12 गुना दूर तक फैल सकता है। और यह भी उस समय जब अभी डीएनए या कोशिकाओं की सही मात्रा का कोई ज्ञान नहीं है। और इससे अनुमान लगाया जा सकता कि हम अपने शरीर में 34 अरब मील जितने डीएनए के साथ कितनी आसानी से हर काम कर सकते हैं।