वीर जयंती पर भारती में अध्ययनरत बच्चों को सामग्री वितरित की

Distributed material to children studying in Bharti on Veer Jayanti
बच्चों को लेखन सामग्री वितरित करते विधायक सविता कूपर।

Distributed material to children studying in Bharti on Veer Jayanti

देहरादून Distributed material to children studying in Bharti on Veer Jayanti। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष रेखा निगम द्वारा वार्ड नंबर 34 गोविंदगढ़ प्रकाश नगर में आजाद कॉलोनी समुदायिक भवन में वीर सावरकर जयंती पर कैंट विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में संस्कार भारती द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की गई।

बच्चों को संबोधित करते हुए सविता कपूर ने वीर सावरकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की वीर सावरकर अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के ह्दय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त थे। कहा कि वीर सावरकर की देशभक्ति, त्याग व समर्पण वंदनीय है युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा।

इस मौके पर मानवाधिकार सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। उनके निर्भीक और स्वाभिमानी स्वभाव को गुलामी की मानसिकता बिल्कुल भी रास नहीं आती थी।

देश आज भी वो दिन भूल नहीं सकता, जब अंडमान जहां वीर सावरकर ने कालापानी की सजा काटी थी। इस मौके  पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महिला मोर्चा महानगर की उपाध्यक्ष  सुमन सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद सागर उनियाल, हरि शंकर अग्रवाल, वीके गोयल, एनके गुप्ता, संजय भटनागर, सुनील कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।