Home bollywood शाहरूख ने ऐसा क्या किया कि महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली...

शाहरूख ने ऐसा क्या किया कि महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली से माफी मांगनी पड़ी?

Shahrukh khan and mitali raj

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मीथाली राज से माफी मांगते हुए बड़ा अभिनेता होने का सबूत दे दिया। शाहरुख खान इन दिनों अपने नए कार्यक्रम ‘टेड टॉक्स इंडिया: नई सोच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं|
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों एयरपोर्ट पर शाहरूख ने अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर लगाई दौड़

शो के पहले एपीसोड में मशहूर बॉलीवुड निर्देशक और शाहरुख खान के करीबी दोस्त करण जौहर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मीथाली राज को आमंत्रित किया गया, लेकिन शाहरुख इन दोनों को आमंत्रित करके खुद गायब हो गए और समय पर रिकॉर्डिंग करने न पहुंच सके जिससे मीथाली तीन से चार घंटे इंतजार करना पड़ा लेकिन जैसे ही शाहरुख खान सेट पर पहुंचे।
जरा इसे भी पढ़ें : हैरी और सेजल के रोमांस का सफर

उन्होंने सबसे पहले मीथाली से माफी मांगी और अपने देरी से आने के कारण बताते हुए कहा कि वह कहीं फंस गए थे, इसलिए समय पर न पहुंच सके। बाद में, शाहरुख ने स्क्रिप्ट याद करने उमें मिताली की मदद भी की क्योंकि वह शूटिंग के दौरान काफी घबराई हुई थी।
जरा इसे भी पढ़ें : जानिए शाहरूख की बेटी अपने पिता की किस चीज से है परेशान