Home Uttarakhand Nainital 2 दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

2 दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Dhan Singh Rawat reached Nainital

Dhan Singh Rawat reached Nainital

नैनीताल। Dhan Singh Rawat reached Nainital प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बुधवार से नैनीताल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां पहुंचने वो कुमाऊं विश्वविद्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और शिक्षा के स्तर को सुधारने को लेकर आत्ममंथन किया।

उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि वह इन दिनों उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे, विश्व विद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों को पूर्ण करने, विश्वविद्यालय के नए एकेडमिक कैलेंडर को घोषित करने और विश्वविद्यालय की नैक की रैंकिंग में पहले स्थान पर लाया जा सके।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय देश के टॉप विश्वविद्यालय में से एक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के करीब 7 कॉलेज देश की 100 कॉलेजो की श्रेणियों में अपना नाम दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में 500 करोड़ की लागत के विकास कार्य चल रहे हैं।

राज्य सरकार गरीब छात्रों को रिसर्च के लिए 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दे रही

सरकार का लक्ष्य है कि मार्च तक सभी कॉलेजों में विकास के काम पूरे कर सभी कॉलेजों में फैकल्टी नियुक्त कर दी जाए, ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब छात्रों को रिसर्च के लिए 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दे रही है। जो छात्र पैसों के अभाव में रिसर्च नहीं कर पाते थे।

उन छात्रों को सरकार के इस कदम से फायदा मिलेगा। वहीं, उन्होंने बताया कि नए सत्र से प्रदेश सरकार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 75 हजार और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 50 हजार रुपए का पुरस्कार देगी।

जरा इसे भी पढ़े

धोखाधड़ी कर लाखों हड़पने वाला सस्पेंड सिपाही गिरफ्तार
एसएसपी ने आराघर चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
वन विभाग की जमीन पर अधिकारियों व माफियाओं का कब्जा : यूकेडी