डीजीपी ने ली निकाय चुनाव समीक्षा बैठक

DGP Anil Kumar Raturi
डीजीपी निकाय चुनाव समीक्षा बैठक लेते हुए।
DGP Anil Kumar Raturi

देहरादून। DGP Anil Kumar Raturi पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जनपद प्रभारियों व परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।

श्री रतूड़ी ने पुलिस बल का मतदान केन्द्र पर सही ढंग से उपयोग कराये जाने पर बल दिया जिससे कोई अप्रत्यक्ष घटना न घट सके साथ ही उन्होने चुनाव निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण रुप से कराये जाने हेतु जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया।

अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने बताया कि राज्य में होने वाले नगरपालिका चुनावों को शान्तिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु 10000 नागिरक पुलिस, 20 कम्पनी पीएसी, 4000 होमगार्ड, 2000 पीआरडी नियुक्त किये गये है|

साथ ही जनपदों में शरारती तत्वों पर 107ध्116 एवं 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि जनपद में नियुक्त पुलिस बल का पदवार परीक्षण व अधिकतम पुलिस बल का निर्वाचन ड्यूटी में उपयोग हो।

निरोधात्मक कार्यवाही का प्रतिदिन विवरण दिया जाए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण व प्रत्येक मतदान केन्द्र से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी का अभिलेखीयकरण किया जाए। निरोधात्मक कार्यवाही का प्रतिदिन विवरण दिया जाए।

फ्लाइंग स्क्वाड तथा स्टेटिक सर्विलांस टीमः-फ्लाईंग स्क्वाड तथा स्टेटिक सर्विलांस टीम को क्रियाशील किया जाना, अन्तर्राज्जीय बैरियरों पर चैकिंग की जाए। अवैध शस्त्रों, शराब की तस्करी पर अंकुश लगाना। पुलिस बलों के रहने हेतु उपयुक्त स्थान चयन एवं उसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

बैठक में राम सिंह मीणा अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, वी विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना सुरक्षा, दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, संचार, एपी अनशुमन, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, जीएस मर्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, आदि उपस्थित रहे।

जरा यह भी पढ़े