Home Uttarakhand Dehradun क्लेमनटाउन और सेलाकुई में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

क्लेमनटाउन और सेलाकुई में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

Developed India Sankalp Yatra program organized in Selaqui
संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

देहरादून। Developed India Sankalp Yatra program organized in Selaqui विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम देहरादून शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी है। रविवार को क्लेमेंट टाउन और सेलाकुई गढ़ी कैंट में यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें।

संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।

क्लेमनटाउन और सेलाकुई में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। क्लेमेंट टाउन में आयोजित यात्रा कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली यात्रा में हुए शामिल। उन्होंने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया।

सेलाकुई में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को विकसित भारत शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में श्री पुंडीर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये जिससे देश विकसित होने की राह पर है। उन्होंने उज्ज्वला योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इस योजना ने देश की महिलाओं का जीवन बदल कर रख दिया है।

आज गांव की महिलाएँ को धुएँ से छुटकारा उज्ज्वला योजना से मिला है जिससे वह अब बीमार नहीं पड़ती हैं। दोनों स्थानों पर आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में कई लोगों का परिक्षण किया गया और महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया।

इसके अलावा बाल विकास परियोजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना आदि से कई लोगों को जोड़ा गयासे जोड़ा गया। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं।

इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

जरा इसे भी पढ़े


क्लेमनटाउन पुलिस ने पकड़ी 50 लाख का अवैध शराब
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने आयोजित किया क्रिकेट टूर्नामेंट
सेलाकुई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों समेत 5 गिरफ्तार