उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी

Dengue woes in Uttarakhand
Dengue woes in Uttarakhand

देहरादून। Dengue woes in Uttarakhand डेंगू का डंक लगातार अपना प्रभाव दिखा रहा है। अब ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जब नया मामला सामने नहीं आ रहा हो। दून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन उत्तराखंड, जबकि एक उत्तर प्रदेश से हैं।

हाल में मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। कभी मूसलाधार बारिश हो रही तो कभी चटख धूप खिल रही है। बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हो रहा है। यह सारी परिस्थितियां मच्छरों के पनपने के लिए मुफीद बन गई हैं। यही कारण है कि डेंगू ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज डोईवाला, जबकि दो हरिद्वार से हैं। एक अन्य मरीज सहारनपुर का रहने वाला है। इसके साथ ही प्रदेश में डेंगू के मरीजों का अब तक आंकड़ा 75 पर पहुंच गया है।

इनमें 21 मरीज देहरादून जिले से हैं। जबकि 19 मरीज हरिद्वार, दस नैनीताल, एक पौड़ी, 20 टिहरी गढ़वाल व चार ऊधमसिंह नगर के हैं। एक मरीज की डेंगू से मौत भी हो चुकी है।

जिला वीबीडी अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार, डेंगू संभावित क्षेत्रों में विभागीय टीम लगातार दौरा कर रही है। जहां-जहां जलभराव है, वहां दवा का छिड़काव किया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा नियमित फॉगिंग भी की जा रही है। लोगों को इसे लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

जरा इसे भी पढ़ें :