Home bollywood हम एक धोखेबाज व्यक्ति के चरित्र को पेश कर रहे हैं

हम एक धोखेबाज व्यक्ति के चरित्र को पेश कर रहे हैं

Sanjay dutt and ranbir kapoor

संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि इस फिल्म में संजय दत्त की वास्तविक व्यक्तित्व को पेश किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर का कहना था कि ‘संजय दत्त खुद बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं जो अपनी गलतियों के बारे में जानते हैं’। उन्होंने कहा कि ‘हम फिल्म में गांधी जैसे चरित्र को पेश नहीं कर रहे बल्कि एक बहुत ही धोखेबाज व्यक्ति को पेश करने जा रहे हैं’।
जरा इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान में सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा कौन?

अभिनेता के अनुसार ‘संजय दत्त एक अच्छे बॉलीवुड अभिनेता और पारिवारिक आदमी हैं और एक कैदी जिन्होंने कानून का उल्लंघन’। रणबीर ने बताया कि ‘संजय दत्त को पसंद भी किया गया और नापसंद भी किया गया, उनका किरदार काफी विवादास्पद है, वह बहुत ईमानदारी से अपने जीवन के बारे में बता रहे हैं और इस पर फिल्म बनाना बहादुरी का काम है’। उन्होंने कहा कि यदि मैं संजय दत्त की जगह होता, तो शायद अपने जीवन को इतनी ईमानदारी से बयान नहीं करता और न ही एक बुरा व्यक्ति के बारे में। अगर कोई उनके जीवन से कुछ सीख सके तो यह एक सकारात्मक बात होगी ।
जरा इसे भी पढ़ें : बाॅलीवूड के अभिनेता ने कहा कि मै सिर्फ कैटरीना को याद रखूंगा

गौरतलब है कि इस फिल्म का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया, यह 2018 में रिलीज के लिए पेश किया जाएगा। फिल्म में मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस दत्त, परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त और दिया मिर्जा उनकी पत्नी मनाया दत्त के रूप में नजर आएंगी।
जरा इसे भी पढ़ें : संजय दत्त इस मशहूर अभिनेता के साथ नहीं करना चाहते काम, छोड़ी फिल्म