एक और गुलदार के शावक का शव मिला, वन विभाग के छूटे पसीने

Dead leopard cub found
फाइल फोटो

Dead leopard cub found

देहरादून। उत्तराखण्ड में मृत गुलदारों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे वन विभाग के पसीने छूट रहे है। अब तक पांच गुलदार मृत पाए गए थे। जिनके कारणों का पता वन विभाग के लिए पहले से ही चुनौती बना हुआ था उसके बाद सोमवार सुबह फिर मसूरी में वॉइस गर्ल्स स्कूल के पास गुलदार के एक शावक का शव ( Dead leopard cub found) मिला।

शावक के शव को देखकर वन विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शावक का शव मिलने से वन विभाग इसलिए हैरान है क्योंकि पिछले करीब एक हफ्ते के अंदर तीन गुलदार और दो शावक की मौत हो चुकी है।

बीते शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिले थे। वहीं दो दिन पहले मसूरी व उसके पास दो शावकों के शव मिले थे। 

IAS /PCS का काॅम्पटिशन जल्दबाजी का नही : Sushil kumar singh

जरा इसे भी पढ़ें

पांच दिन में आठ लोगों ने दी जान
गंगोत्री धाम को गंगा से ही खतरा!
24 घंटे के अंदर मिले 4 तेंदुओं के शव, जहर देकर मारने का शक