Home Uttarakhand Dehradun दलितों और महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

दलितों और महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

Dalit and women anti-harassment day

Dalit and women anti-harassment day

देहरादून। Dalit and women anti-harassment day दलितों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में देशभर में कांग्रेस ने दलित एवं महिला उत्पीड़न विरोधी दिवस मनाया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य में भी कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के गेट पर धरना देकर दलितों और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ अपना विरोध जताया।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरह से देश में महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, इसके विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस लड़ाई को राहुल और प्रियंका गांधी ने लड़ने का काम किया। उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं एवं दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश चितिंत है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। प्रीतम ने कहा कि बीजेपी शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा राज में महिला व दलितों के उत्पीड़न में बेतहाशा वृद्धि

वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों व महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरों के अनुसार भाजपा राज में महिला व दलितों के उत्पीड़न में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है।

कार्यक्रम में, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, याकूब सिद्धिकी, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, इलियास अंसारी, रमेश कुमार मंगू, हरिप्रसाद भट्ट, सुलेमान अली, आयुश सेमवाल, पुष्कर सारस्व|

नजमा खान, विपुल नौटियाल, सूर्यप्रताप राणा, लाखीराम बिजलवाण,, बाला शर्मा, राॅबिन पंवार, विजय रतूड़ी मोन्टी, कार्तिक चांदना, सुधीर सुनेहरा, सोनू तिवारी, राजेन्द्र थापा, अनिता निराला, पूनम कण्डारी, रामकुमार थपलियाल, नीरज नेगी, मंजू चौधरी, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाडी, मदन कोहली, धीरेन्द्र सावन, मो. आजिम सिद्दिकी, जितेन्द्र बडथ्वाल, मुस्तकिम, बाबू हसन, आशीष नेहरा, संतोश सैनी, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

बंशीधर भगत ने की विकास प्राधिकरणों को खत्म करने की मांग
ग्लैम हंट की मिस उत्तराखंड सोनिया और मिस्टर उत्तराखंड माज खान बने
मैक्रों के बयान को लेकर उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी अलर्ट