2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस : शैलजा

Congress will triumph in the state in 2027

देहरादून। Congress will triumph in the state in 2027 उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार को अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंची और जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों, विभागों और सेलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, देर शाम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर जोर दिया। देहरादून पहुंचते ही कुमारी सेलजा का बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उनके साथ एआईसीसी से जिला अध्यक्षों के चुनाव समिति के समन्वयक प्रभारी चिल्ला वामशी चंद्र रेड्डी भी मौजूद रहे।

बुधवार को प्रथम बैठक जिला अध्यक्षों के साथ हुई, जिसमें 27 में से 25 जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में पिछले छह माह में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नियुक्त जिला अध्यक्षों की और से किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। आगामी तीन महीनों का रोडमैप भी साझा किया गया, जिसकी नियमित समीक्षा होगी। बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन को गति देने और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद फ्रंटल और अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। पिछले कार्यकाल की समीक्षा में प्रभारी ने कुछ फ्रंटलों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और कहा कि आगे सभी प्रकोष्ठों और विभागों की भूमिका और अधिक मजबूत होनी चाहिए। हर कार्यक्रम में सभी को समान रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी।

फ्रंटल संगठनों की बैठक के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कुमारी सेलजा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के लिए प्रदेश नेतृत्व की सराहना की।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन सहित अन्य विधायक मौजूद रहे। प्रभारी के साथ सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी उपस्थित थे।

वर्तमान लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : शैलजा
प्रदेश प्रभारी शैलजा के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत
मनरेगा की आत्मा खत्म करना चाहती है मोदी सरकार : कांग्रेस