कांग्रेस ने प्रदेश में बनाए 5 लाख नये सदस्य

Congress made 5 lakh new members in Uttarakhand

Congress made 5 lakh new members in Uttarakhand

प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को सौंपा गया सदस्यता शुल्क की धनराशि का ड्राफ्ट

देहरादून। Congress made 5 lakh new members in Uttarakhand उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे पार्टी सदस्यता अभियान में अभी तक पांच लाख नये सदस्य जोडे गये है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिये चलाये जा रहे सदस्यता अभियान से प्राप्त धनराशि का ड्राफ्ट प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को सौंपा गया।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच गतिमान है, अब तक लगभग 5 लाख सदस्य बनाये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अब तक बनाये गये सदस्यों से प्राप्त सदस्यता शुल्क का ड्राफ्ट प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी व दीपिका पाण्डेय सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भण्डारी, समिति के संयोजक अनिल रावत, सह संयोजक सुलेमान अली व मोहन काला की ओर से संयुक्त रूप से प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को सौंपा गया।

कांग्रेस की ओर से 16 सितम्बर 2021 को राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई थी जिसमें 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत पर्वतीय क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा से 10-10 हजार व मैदानी क्षेत्र से 20 हजार सदस्य बनाये जायेंगे।

साथ ही प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाये जायेगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान किया है कि विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ-साथ पार्टी सदस्यता अभियान में बढ-चढ कर भागीदारी का निर्वहन करें।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

प्रियांशी थापा और वंशिका गुंजियाल बने मिस टैलेंटेड
उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का सीएम ने किया लोकार्पण
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान