कांग्रेस के नेता सुधर जाएं : प्रीतम

Congress leaders be improve

Congress leaders be improve

देहरादून। श्रीनगर और बाजपुर में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के तेवर तीखे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी को हरा सकती है, लेकिन पहले कांग्रेस के नेता सुधर जाएं ( Congress leaders be improve )।

इस मामले में प्रीतम सिंह ने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध सबका होता है। लेकिन जो लोग उनका विरोध करते हैं वो मीडिया और सोशल मीडिया में शिकायत करने के बजाय दिल्ली में राहुल गांधी से उनकी शिकायत करें।

प्रीतम सिंह का कहना है कि जितनी ताकत हम आपस में लड़ने में लगा रहे हैं। अगर इतनी ताकत से बीजेपी के खिलाफ लड़ें तो बीजेपी कहीं टिकती नहीं है। हालांकि यह सब कहने के दौरान प्रीतम सिंह ने किसी का नाम तो नहीं लिया, पर उनके निशाने पर हरीश रावत गुट के नेता हैं।

बता दें कि हाल में गोविंद सिंह कुंजवाल ने उन्हें नैतिकता के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सलाह दी थी। हाल ही में राज्यमंत्री व श्रीनगर विधायक धनसिंह रावत की प्रतिष्ठा से जुड़ी श्रीनगर नगर पालिका सीट पर कांग्रेस ने भाजपा को हराया।

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की पूनम तिवारी ने 638 मतों के अंतर से भाजपा की सरोजनी रावत को शिकस्त दी। वहीं बाजपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को हराया।

विधायक चैम्पियन का अभद्र वायरल वीडियों

जरा इसे भी पढ़ें

कांग्रेस में अनुशासन की पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं
नारेबाजी को लेकर दो संगठन आमने-सामने, पुलिस ने खदेड़ा
हरीश रावत ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा