रैली में आसपास के राज्यों से भीड़ जुटा रही है कांग्रेस: आप

Aap

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की निगम चुनाव के मद्देनजर रामलीला मैदान में रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आसपास के राज्यों से भी भीड़ जुटा रहे हैं। आप के दिल्ली प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने राहुल गांधी से पांच सवाल करते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने कोई एक महत्वपूर्ण काम किया हो, वो बताएं? कांग्रेस अपने आप को अनधिकृत काॅलोनी में मसीहा बताने में जुटी है। जबकि उन्हीं की सरकार ने काॅलोनी वालों को फर्जी सर्टिफिकेट बांटे थे। क्या उसके लिए माफी मांगेंगे?

congress

भाजपा शासित एमसीडी जब कर्माचरियों को सैलरी नहीं देती है और कांग्रेस और भाजपा के यूनियन वाले जब दिल्ली में कचरा फैलाते हैं। तो क्या उसके लिए राहुल गांधी दिल्ली वालों से माफी मांगेंगे? बिजली कंपनियों के कैग आॅडिट पर पहले कहते थे की आॅडिट का अधिकार ही नहीं है। राहुल गांधी को बताना चाहिए की बिजली कंपनियों के हितों को वो बचाना चाहते हैं या दिल्लीवालों को? क्या राहुल जी बताएंगे कि 15 साल में बिजली के दाम क्यों बढ़ते रहे और 2 साल की केजरीवाल सरकार में रेट क्यों स्थिर रहे? प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने राहुल की रैली पर निशाना साधते हुए कहा वो आसपास के राज्यों से भीड़ जुटा रहे हैं लेकिन दिल्ली वालों को कांग्रेस और भाजपा दोनों से निराशा ही हाथ लगी है।