मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत

Congress candidate Jot Singh Gunsola

मसूरी। Congress candidate Jot Singh Gunsola सूबे की टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने सबसे पहले मसूरी के शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात मसूरी कांग्रेस भवन पर आयोजित सभा में ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाने के लिए लिए तन मन धन से कार्य करने की अपील की।

इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही के सारा देश परेशान है। देश में परिवर्तन की लहर है। इस बार देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के रूप में टिहरी लोकसभा से कांग्रेस भारी मतों से विजय होगी।

उन्होंने कहा कि उनको जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उनका पूरा विश्वास है कि टिहरी लोकसभा से जनता कांग्रेस को वोट करके उनको भारी मतों से विजय बनाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरीके से फेल साबित हुई है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है।

मोदी सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश का भ्रमण कर लोगों को मोदी सरकार की असफलताओं को बताने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश का विकास संभव है तो वह कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के हाथों में है।

पुलिस महानिदेशक को तत्काल उनके पद से हटाया जाए : माहरा
कांग्रेस ने गुनसोला, गोदियाल व टम्टा को बनाया प्रत्याशी
युवाओं के लिए ‘पांच गारंटी’ से आएगी रोजगार क्रांति : कांग्रेस