Home Uttarakhand Dehradun सीएम त्रिवेंद्र दिल्ली एम्स रेफर

सीएम त्रिवेंद्र दिल्ली एम्स रेफर

CM trivendra AIIMS refer

CM trivendra AIIMS refer

देहरादून। CM trivendra AIIMS refer कोरोना से संक्रमित प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोमवार को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी साथ गई हैं। उन्हें सोमवार सुबह जीटीसी हेलीपेड से दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया।

तबीयत खराब होने पर रविवार देर शाम उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के फेफड़ों का सीटी स्कैन कराया था, जिसमें हल्का इंफेक्शन पाया गया  था। 

मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एन एस बिष्ट ने बताया कि उनके स्वास्थ में अभी सुधार है। लेकिन उन्हें दिल्ली एम्स में चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई है।

वहां उनकी कुछ जांचे होनी है।  गत 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे।

विधानसभा सत्र में भी वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे।

जरा इसे भी पढ़े

फसलों का फैसला करेगा किसान : प्रीतम सिंह
कोविड-19 ने दुनिया भर के लगभग सभी देशों और लोगों को प्रभावित किया : स्वामी चिदानन्द
चौरासी कुटिया पर्यटन विभाग को सौंपने को महाराज ने पीएम को लिखा पत्र