Home Uttarakhand Dehradun भाजपा ने उत्तराखण्ड को बना दिया घोटाला प्रदेश : कांग्रेस

भाजपा ने उत्तराखण्ड को बना दिया घोटाला प्रदेश : कांग्रेस

BJP has made Uttarakhand a scam state

देहरादून। BJP has made Uttarakhand a scam state राज्य की धामी सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है पर हकीकत यह है कि राज्य की धामी सरकार इन दो वर्षों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर एक बयान जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इन दो वर्षों के कार्यकाल में राज्य की धामी सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिस पर राज्यवासियों को गर्व हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में केवल महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों का उत्पीड़न करने, जनता को धर्म के नाम पर गुमराह करने तथा मंहगाई, भ्रष्टाचार व बरोजगारी बढ़ाने के अलावा कोई भी ऐसा काम नहीं किया है।

भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। अंकिता भण्डारी जघन्य हत्याकाण्ड, हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी तथा विपिन रावत हत्याकाण्ड यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार की  जैसी घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है।

राज्य सरकार के कई विभागों में हुए भर्ती घोटालों और भारी भ्रष्टाचार से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार इन दो वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चाहे वह अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो, हेमा नेगी  हत्याकांड हो, पिंकी हत्याकांड, जगदीश चन्द हत्याकांड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी तथा विपिन रावत हत्याकाण्ड इन सारे जघन्य हत्याकाण्डों में सरकार द्वारा केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।

अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम सरकार अभी तक उजागर नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला, लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटालो में कई गिरफ्तारियां हुईं जिनमें अधिकतर भाजपा नेता संलिप्त थे जिसके चलते राज्य की धामी सरकार ने केवल भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम किया।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एस.राजू द्वारा अपने त्यागपत्र में आरोपित घोटाले मे लिप्त सफेदपोश नेता कौन है इस पर भाजपा सरकार अभी तक मौन है। भर्ती घोटालों में आरोपित हाकम सिंह किस पार्टी का पदाधिकारी है व हरिद्वार के संजय धारीवाल तथा नितिन चौहान मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री हैं इससे स्पष्ट है कि दो साल के कार्यकाल में सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का उद्योग फल-फूल रहा है।

उन्होंने कहा जोशीमठ त्रासदी के प्रभावित परिवार सरकार से विस्थापन की मांग करते रहे परन्तु राज्य की धामी सरकार आपदा पीडितों के विस्थापन तथा पुर्ननिर्माण के लिए ठोस निर्णय लेने में विफल साबित हुई। माहरा ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया और खनन माफिया हावी है।

भाजपा सरकार कर रही देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या : करन माहरा
युवाओं के लिए ‘पांच गारंटी’ से आएगी रोजगार क्रांति : कांग्रेस
महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 13 जिलों में चलाएगी नारी न्याय यात्रा