CM Dhami did Kanya Puja
देहरादून। CM Dhami did Kanya Puja शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने आवास पर कन्या पूजन किया। इसके बाद सीएम पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।
आज @BJP4UK प्रदेश कार्यालय में महानवमी के पावन पर्व पर देवी पूजन एवं हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ भगवती से लोककल्याण की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/EWXXyaTkGh
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 4, 2022
मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। अपने आवास पर कन्या पूजन करने के बाद सीएम धामी देहरादून के बलबीर रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
बीजेपी मुख्यालय पर भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित था। कन्या पूजन कार्य्रकम में सीएम धामी भी शामिल हुए। यहां भी मुख्यमंत्री धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की।
जरा इसे भी पढ़े
सीएम धामी ने 543 करोड़ की नौ आवासीय योजनाओं का किया शिलान्यास
आदर्श जिला बनाया जाएगा चम्पावत : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के एक-एक आंदोलनकारी को दंडवत नमन करता हूं : सीएम