जानिए कैसा रहेगा 09 जनवरी राशिफल आपका दिन – Horoscope

rashifal

मेष :- मेष राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है।

वृष :- वृष राशि के जातक किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

मिथुन :- मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं।

कर्क :- कर्क राशि के जातकों के अटके काम आज बन सकते हैं, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

सिंह :- सिंह राशि के जातक आज अगर किसी ऑफिशियल टूर पर जाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या :- कन्या राशि के जातक चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला :- तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातक अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा।

धनु :- धनु राशि के जातक आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं, परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें।

मकर :- मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है।

मीन :- मीन राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे।