सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगा गंदगी के अंबार

Cleaning workers strike
Cleaning workers strike से शहर में लगा गंदगी के अंबार

देहरादून। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल को छठे दिन भी जारी रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते धरना दिया और वहीं हड़ताल ( Cleaning workers strike ) से शहर भर में गंदगी के ढेर लग गये है और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा ने अपना समर्थन देते हुए शहरी विकास मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

यहां अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से जुडे हुए कर्मचारी अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम मंे इकटठा हुए और वहां पर अपनी अनिश्चितकालीन हडताल को जारी रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया और कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है तब तक हड़ताल को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया और कहा कि उनकी मांगें जायज है और उन्होंने कर्मचारियों से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि शहरी विकास मंत्री से वार्ता के बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा। 408 कर्मचारियों को संविदा में तैनात किये जाने का शासनादेश पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जारी किया गया लेकिन आज तक उस शासनादेश को लागू नहीं किया गया है । नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों को पिछले डेढ़ साल से गुमराह कर रहे थे किन्तु अब वे झूठे आश्वासनों में नहीं आने वाले और अपने निर्णय पर कायम हैं।

बिना शासनादेश के नहीं मानेंगे

उनका कहना है कि नवंबर के शासनादेश के तहत दून नगर निगम को मौहल्ला स्वच्छता समिति के स्वच्छकारो को संविदा पर समायोजित करने में अधिकारियों की हिलाहवाली के विरोध में हडताल जारी है और निगम के अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने बिना शासनादेश के कोई भी मानने से इंकार किया गया।




सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार का कहना था कि वे निगम प्रशासन को पिछले माह से समय ही देते हुए आ रहे थे, किन्तु अब इनके झूठे आश्वासनो में नहीं आयेंगे। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों का निकायों में जो शोषण किया जा रहा है उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि अब उनके सामने हडताल पर जाने के सिवा और कोई चारा नहीं रह गया है। उनका कहना है कि लगातार उनके हितों के साथ खिलवाड किया जा रहा है। उनका कहना है कि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आर पार का आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

जरा इसे भी पढ़ें :