Chandi ke bartan ke fayde
राजघरानों में पुराने समय से ही सोने एवं चांदी के बर्तनों का इस्तमाल किया जाता रहा है। बहुत से लोग आज भी अपने छोटे बच्चों को चांदी के कटोरी, गिलास, चम्मच में रखकर खाना खिलाते है, चांदी के बर्तन में खाना खिलाने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि हमारे शरीर को ठंडक बनाये रखती है, जिससे आपका शरीर का तापमान नियंत्रित बना रहता है।
जिन लोगो को ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हे चांदी के सम्पर्क में रहने की सलाह दी जाती है। आप जब भी खाने को गर्म करते है तो, बर्तन संबधिंत धातु आप के खाने के साथ आपके शरीर में चला जाता है।
अगर आप चांदी के बर्तन का प्रयोग करते है तो चांदी के तत्व आपके शरीर में पहुंच कर आपको लाभ पहुंचाता है।
चांदी के गिलास में पानी पीने से जुकाम-सर्दी की परेशानियां दूर होती है। चांदी के बर्तन में खाने से पित्त बढ़ने की परेशानियां एवं पित्त दोष को दूर करने में मदद करता है।