ब्रह्मपुरी वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Brahmapuri ward 75
Brahmapuri ward 75

देहरादून। Brahmapuri ward 75 ब्रहमपुरी वार्ड नंबर 75 से तासीन अंसारी के पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में कूदने से अब इस वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला होने के प्रबल आसार बन गये गए। कांग्रेस-भाजपा के बीच तासीन अंसारी का कड़ा मुकाबला होगा।

क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा अब जोरों पर है। तासीन अंसारी ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी। किन्तु कांग्रेस ने ब्रहमपुरी वार्ड से टिकट मुकीम भूरा को दे दिया। जिसके बाद कांग्रेस के बागी के रूप में तासीन अंसारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए।

इस वार्ड में भाजपा से जसवीर चुनाव मैदान में है। तासीन अंसारी के शुरू से ही सामाजिक कार्यो में रूची को देखकर क्षेत्र की जनता का रूख मुख्य रूप से तासीन अंसारी की ओर बनता दिखाई दे रहा है। तासीन अंसारी क्षेत्र की समाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर भी काम करते आ रहे है।

इसका लाभ में चुनाव में उन्हे मिलता नजर आ रहा है। तासीन असारी के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में खलबली मची हुई है। इस वार्ड में तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरे हुए है।

तासीन अंसारी के चुनाव मैदान में कुदने से इस सीट पर त्रिकोणीय कड़ा मुकाबला होगा इसके प्रबल आसार बन गये है|

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े