कांग्रेस-भाजपा को बताया दोमुंहा सांप

Congress BJP two mouth snake
Congress BJP two mouth snake

देहरादून। Congress BJP two mouth snake यूकेडी ने मंगलवार को निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। यूकेडी ने अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस-भाजपा को सूबे को डसकर भ्रष्टाचार की गर्त में फेंकने वाला दोमुंहा राजनीतिक सांप बताया। यूकेडी ने अपने घोषणा पत्र में सूबे के निगमों व निकायों को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त करने का वायदा किया है।

मंगलवार को यूकेडी के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के संरक्षक बीडी रतूडी ने कहा कि राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड में आई भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में झोंकने का काम किया है।

राज्य गठन के बाद से अब तक सैकड़ों घोटाले भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल के सामने आ चुके है। किन्तु आज तक एक भी मामले में किसी एक भी भी सजा नही हुई। अब तक यही खेल होता आ रहा है कि कभी कांग्रेस भाजपा को भ्रष्टाचारी बताकर सत्ता हासिल कर रही है तो कभी भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताकर।

Congress BJP two mouth snake

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में यह दल बारी बारी सत्ता का भोग कर रहे है। जनता के हितों से इन दलों को कोई सरोकार नही है। घोषणा पत्र में यूकेडी ने कांग्रेस और भाजपा को दोमुंहा सांप बताते हुए उनके घोटालों का भी जिक्र किया है।

नगर निगम व निकाय भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे चुके

घोषणा पत्र जारी करते हुए यूकेडी के संरक्षक बीडी रतूडी ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस और भाजपा के भ्रष्टाचारी शासन के कारण नगर निगम व निकाय भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे चुके है। यदि यूकेडी निकाय चुनाव जीतकर आती है। तो वे नगर निगमों व निकायों से भ्रष्टाचार का पूरी तरह से सफाया कर आम आदमी के हितों को सुरक्षित रखने का काम करेंगी।

यूकेडी ने जारी घोषणा पत्र में नगर निगमों में हाउस टैक्स आधा करने,शहर के निम्न तबके की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने हेतु निगम की डिस्पेंशनरियों को पुनः जीवित करने, बिजली व पानी से टैक्स खत्म करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने, शहर के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे व लाईट व्यवस्था सुचारू करने,सभी व्यस्त इलाकों व बाजारों में सुलभ शौचालयों का निर्माण कराने|

शहर में पाकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने, सफाई व्यवस्था के लिए निगम कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, हर वार्ड से कूडा उठाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने,नगर निगमों व निकायों की भूमि से अतिक्रमण हटाने, ठेली दुकानदारों के लिए लाइसेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने, शहर से आवारा पशुओं का आतंक समाप्त करने के लिए उपाय करने|

जनता से 18 वायदे किए

गर्मियों व बरसात में फोगिंग की व्यवस्था सुचारू करने, नगर निगम व निकाय में पर्यटन को बढावा देने के लिए कार्य करने व कोर्ट के आदेशानुसार शहर में होडिंग व्यवस्था लागू करने सहित जनता से 18 वायदे किए है।

पत्रकारों से बातचीत में बीडी रतूडी ने कहा कि यूकेडी की करनी व कथनी में कोई फर्क नही है। वे नगर निकाय चुनाव जीतकर अपने घोषणा में जनता से किए वायदों को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर देगी।

घोषणा पत्र जारी करने वालों में यूकेडी के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन,संजय क्षेत्री,कैलाश जोशी, व यूकेडी के मेयर पद के प्रत्याशी विजय कुमार बौड़ाई आदि पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े