Home Uttarakhand Dehradun राज्य में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

राज्य में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

Black fungus epidemic declared

Black fungus epidemic declared

देहरादून। Black fungus epidemic declared राज्य में ब्लैक फंगस को अब महामारी घोषित कर दिया गया है। शनिवार को इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। ब्लैक फंगस से शुक्रवार को महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों ने दम तोड़ा, वहीं रुड़की की एक महिला की हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इस तरह ब्लैक फंगस से प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या पांच हो गई है। एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के 61 केस मिले हैं। एम्स ऋषिकेश में कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी 64 वर्षीय और उत्तराखंड के देहरादून निवासी 65 वर्षीय कोविड संक्रमित को भर्ती कराया गया था।

दोनों मरीज पहले से ब्लड शुगर के रोग से ग्रस्त थे। संस्थान में जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को दोनों मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। शाम छह बजे मेरठ निवासी संक्रमित की मौत हो गई।

वहीं शाम 8.30 बजे देहरादून निवासी मरीज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती रुड़की की हनुमान कॉलोनी निवासी ब्लैक फंगस से पीड़ित रुड़की निवासी महिला की मौत हो गई।

जरा इसे भी पढ़े

रिहाई से पहले कैदी निकला कोरोना संक्रमित, जेल में हड़कंप
डीएपी खाद पर सब्सिडी वृद्धि ऐतिहासिक निर्णय : मुख्यमंत्री
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित