BJP’s announcement dim hopes for justice
अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की घोषणा पर गोदियाल का हमला
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए फिर से आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस
देहरादून। BJP’s announcement dim hopes for justice उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच व किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की एसआईटी जांच की घोषणाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से की गई आधी-अधूरी घोषणाओं का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला, और इन मामलों में न्याय मिलने की संभावना पर गहरा सवाल उठ खड़ा हुआ है। शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जम्मू कश्मीर के डोडा में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हताहत हुए जवानों की शहादत पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की घोषणा को लेकर गोदियाल ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आनन-फानन में सीबीआई जांच की घोषणा तो कर दी, लेकिन ये वही तरीका है, जैसा पेपर लीक मामले में था। इन दोनों मामलों में सीबीआई की तरफ से कोई स्पष्ट बयान तक नहीं आया, और अब स्थिति ऐसी है कि जांच की दिशा भी अस्पष्ट हो गई है।
उन्होंने सवाल किया, क्या सीबीआई के द्वारा किए गए किसी भी बयान का हमें अब तक इंतजार करना होगा या फिर यह भी सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा है? गोदियाल ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की जाती, तो कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए फिर से आंदोलन शुरू करेगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी और सोशल मीडिया के प्रमुख अभिनव थापर शामिल थे।
सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में भाजपा का दोहरा रवैया
गोदियाल ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या पर भी भाजपा की निंदा की। उन्होंने कहा, किसान सुखवंत सिंह की मौत की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस विभाग ने दोषियों को रुद्रप्रयाग और चमोली भेजने का निर्णय लिया, लेकिन सवाल ये है कि उन्हें आम जनता की सुरक्षा में क्यों नहीं लगाया गया?ष्
भाजपा की गुटबाज़ी और खंड-खंड में बंटी पार्टी
गोदियाल ने भाजपा की गुटबाज़ी पर भी निशाना साधते हुए कहा, भाजपा खंड-खंड में बटी हुई है। जैसे ही अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलना शुरू किया, भाजपा ने उसे अपने गुट में शामिल करने की कोशिश की। यही भाजपा की सच्चाई है। उन्होंने कहा, भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब जनता के सामने आ रही है।
दुष्यंत गौतम की तस्वीर का गायब होना भी भाजपा की मुश्किलें
गोदियाल ने भाजपा के पोस्टर्स और होर्डिंग्स से दुष्यंत गौतम की तस्वीर गायब होने को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, दुष्यंत गौतम की फोटो अचानक भाजपा के बैनर से गायब हो गई है। ये संकेत दे रहा है कि भाजपा भी मान रही है कि दुष्यंत गौतम ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी हैं। भाजपा अब इन लोगों से दूरी बना कर जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है।
जरा इसे भी पढ़े
सरकार की आंखें व कान बंद और मुंह खुला हुआ हैः गोदियाल
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने परिवार संग किया मतदान
भाजपा देश को जाति मजहब के नाम पर बांटकर सेक रही राजनितिक रोटियां : गणेश गोदियाल











