हिमस्खलन हादसा : 29 लोगों की तलाश जारी

avalanche accident
गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम।

avalanche accident

उत्तरकाशी। avalanche accident जनपद मुख्यालय में गुरूवार सुबह हाई एटीट्यूड वेलफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। यह अपने आप में एक विशेषज्ञ टीम है। क्योंकि पूरे देश में गुलमर्ग में एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां बहुत अधिक ऊंचाई पर रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस टीम के यहां पहुंचने से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। टीम मातली हेलीपैड से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि अभी 29 लोग लापता हैं। जबकि नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। बहुत अधिक ऊंचाई के कारण बुधवार को रेस्क्यू टीम घटनास्थल नहीं पहुंच पाई थी।

बुधवार शाम को जो अपडेट मिला था उसके अनुसार रेस्क्यू टीम घटनास्थल से तीन घंटे की दूरी पर थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी

डीएम अभिषेक रूहेला ने ट्रेकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार इस दौरान किसी भी दल को ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है जिससे वे सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें। हिमस्खलन की सूचना मिलते ही निम के बेस कैंप में मौजूद टीम सबसे पहले हरकत में आई।

यह टीम महज पांच घंटे में 22 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय करते हुए घटनास्थल तक पहुंच गई और अपने साथियों को रेस्क्यू किया। द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद सकुशल बचे प्रशिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है।

जरा इसे भी पढ़े

युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव गौला नदी में फेंका
क्लिनिक पी.एस. स्पीच एंड हियरिंग साउंड सेंटर का उद्घाटन
स्वास्थ्य विभाग ने 3 क्विंटल से ज्यादा तंबाकू किया जब्त