Amit Shah did door-to-door campaign
देहरादून। Amit Shah did door-to-door campaign उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इसके बाद उन्होंने यहां से भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए प्रचार करते हुए डोर-टू-डोर कैंपेन किया और लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ तमाम बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने रुद्रप्रयाग जिले में घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत देवतुल्य जनता से संपर्क कर आगामी चुनाव में भाजपा के विजय का आशीर्वाद लिया।
रुद्रप्रयाग की जनता का यह विश्वास भाजपा के विकास कार्यों पर जीत की मुहर है। #भगवामय_उत्तराखंड pic.twitter.com/rFbxRD7YkE— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 28, 2022
अमिता शाह ने यहां पूर्व सैनिकों से संवाद की करते हुए कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, पांच साल पहले मैं उत्तराखंड में आया था तब मैंने देवभूमि की जनता को कहा था कि अगर हमें पूर्ण बहुमत की सरकार वीरभूमि की जनता देती है तो हमारा वादा है कि जो काम 70 साल में नहीं हुए हैं वो हम पांच साल में करके दिखाएंगे।
शाह ने कहा की नेता ने कहा कि वर्षों तक उत्तराखंड के लोगों ने राज्य की रचना के लिए संघर्ष किया। कांग्रेस के दमन को सहा। आज रामपुर तिराहे की घटना को कोई भुला नहीं सकता, उत्तराखंड के नौजवान अपने अधिकार के लिए लड़ते हुए शहीद हुए थे।
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आई तब उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाया। शाह ने पूर्व सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी ने एक रैंक एक पेंशन योजना लागू की। 2013-14 में 2 लाख करोड़ रुपये का रक्षा बजट था, यह हमारी प्राथमिकता बताती है।
जरा इसे भी पढ़े
विरोध के चलते कांग्रेस के कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले
भाजपा के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी
डीएम बाराबंकी ने किया ध्वजारोहण, डॉ बीनू सिंह हुई सम्मानित