अमरीका में भारत का रुतबा बड़ा, पाक पेरशान

वाशिंगटन। अपना पद छोड़ने से पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत का रूतबा बढ़ा दिया है। बराक ओबामा ने देश के उस रक्ष बजट को मंजूरी दे दी है। जिसमें भारत को मेजर डिफेंस पार्टनर बताया गया है। साथ ही पाकिस्तान के पर कतरते हुए रक्षा सहयोग के लिए बहुत सारी कड़ी शर्ते रख दी है।
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साल 2017 के लिए 618 अरब डॉलर (लगभग 42 हजार अरब रुपए) के रक्षा बजट पर दस्तखत कर दिए हैं। अब यह कानून बन गया है। इसके साथ ही भारत औपचारिक रूप से अमरीका का बड़ा रक्षा साझेदार बन गया है।
ओबामा जहां अभी परिवार के साथ हवाई में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं उन्होंने नेशनल डिफेंस आॅथोराइजेशन एक्ट (एन.डी.ए.ए.) 2017 पर दस्तखत किए। सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष जॉन मैक्केन ने इस रक्षा कानून के बारे में बताते हुए कहा कि इससे अमरीका और भारत के बीच रक्षा सहयोग बढ़ेगा।
गौरतल है कि इस रक्षा कानून में पाकिस्तान के साथ भी रक्षा सहयोग की बात कही गई है लेकिन उसके लिए चार शर्तें रखी गई है। अगर पाकिस्तान इस शर्तों को पूरा करता है तो ही अमेरिका उसके साथ रक्षा साझेदारी करेगा। इन शर्तों के अनुसार जब पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई का सबूत देना होगा। आपको बता दे कि गठबंधन मदद कोष से पाकिस्तान को अमरीका से 90 करोड़ डाॅलर (लगभग 6100करोड़ रुपए) मिलनी है। इनमें से 40 करोड़ डॉलर (करीब 2700 करोड़ रुपए) तभी मिलेगी जब पाकिस्तान इन चारो शर्तों को पूरा करेगा।