धोनी और स्टीवन स्मिथ के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हैं स्टोक्स

Ben stoke

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। स्टोक्स ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा कि मैं एमएस धोनी और स्टीवन स्मिथ के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हूं। इन दोनों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा होगा।
एमएस धोनी दुनिया के सबसे बड़े खिलाडि़यों में से एक हैं और स्मिथ भी सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। स्मिथ के खिलाफ खेलते हुए कुछ मौकों पर माहौल गर्म हो गया था। उनके साथ खेलने को लेकर उत्सुक हूं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। स्टोक्स को कल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा।
सुपरजाइंट्स का घरेलू मैदान पुणे है और स्टोक्स वहां खेलने को लेकर बेताब हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पसंदीदा मैदानों में से एक पुणे है। इण्डिया के विरूधा एकदिवसीय श्रृंखला मेरे लिए काफी अच्छी रही और मैं इस स्थल पर दोबारा जाने को लेकर उत्सुक हूं। स्टोक्स ने साथ ही स्पष्ट कि किया वह आईपीएल में अधिकांश समय उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह शायद सिर्फ अंतिम ग्रुप मैच में न खेल पायें। उन्होंने कहा कि मैं काफी ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेलने को लेकर बेताब हूं, जो संभवत इंग्लैंड के खिलाड़ी होने के कारण हमें खेलने को नहीं मिलता।