अजित सिंह पहुंचे लखनऊ , कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह सपा की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राजधनी लखनऊ पहुंच गये। श्री चौधरी यहां रजत जंयती कार्यक्रम से पहले पार्टी पदाध्किारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। श्री चौधरी के राजधनी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अनिल दुबे, ओंकार सिंह सहित अनके पदाध्किारियों ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि समाजवादी पार्टी अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे कर चुकी है और पांच नवम्बर को 25वें वर्ष में प्रवेश करेगी। इस मौके पर राजधनी में होने वाले रजत जंयती समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ चैध्री अजीत सिंह शिरकत करेंगे।
पार्टी प्रवत्तफा सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया कि सपा की रजत जयन्ती समारोह में चैध्री अजित सिंह को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचकर पार्टी के पदाध्किारियों एवं प्रदेश के कोने- कोने से आये कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे उसके बाद रजत जयन्ती समारोह में भाग लेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।