जाने क्यों पहनती हैं एक्ट्रेस साइज से बड़े फुटवियर

Actress wear footwear big size
जाने क्यों पहनती हैं एक्ट्रेस साइज से बड़े फुटवियर Actress wear footwear big size

Actress wear footwear big size बाॅलीवुड हो या हाॅलीवुुड दोनो सिनेमाजगत के स्टार्स हर जगह चमकते नजर आते हैं। हम हर वर्ष कितने ही अवार्ड शोज देखते हैं। इन शोज में सारी हस्तियां मौजूद होती हैं। हाॅस्ट या फनकार रेडकार्पेट पर इन सेलेब्स के साथ गाॅसिप करते हैं और खूब एंटरटैन करते हैं। हीरो-हीरोइन अपने-अपने अंदाज में ड्रेस पहनकर यहां आते हैं। रेडकार्पेट पर एक्ट्रेस अक्सर यहां रैम्पवाॅक करती नजर आती हैं।

जरा इसे भी पढ़ें : बुरी नजर से बचाने के काम आ रही सनी लियोन की तस्वीर

वाकई! एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस अपने गौर्जियस लुक से महफिल सजाती हैं, लेकिन ड्रेसेज के साथ क्या कभी आपने एक चीज नोटिस की है? नहीं समझ पाए? चलिए हम आपको बता देते हैं। दोस्तों, हम उनके फुटवेयर की बात कर रहे हैं। सैक्सी लुक वाली हीरोइनें अगर हाई हील्स न पहनें तो कुछ अटपटा सा लगता है तो उन्हें ऊंची सैंडल पहननी ही पड़ती हैं। आपने शायद गौर नहीं किया है कि एक्ट्रेस अक्सर अपने साइज से बड़े फुटवेयर पहनती हैं। आपको क्या लगता है इसका कारण क्या होगा?

हमने पता लगाया तो इस का (Actress wear footwear big size) कारण सामने आए-

Actress wear footwear big size
कम्फर्ट के लिए – एक्ट्रैस और माॅडल्स को हाई हील्स पहनना लाजमी है। शो के दौरान उन्हें काफी लम्बे समय चलना, घूमना और खड़ा रहना पड़ता है। कई बार फोटोशूट के समय अलग-अलग पोज में देर तक खड़े रहना पड़ता हैं, ऐसे में तंग जूतों से असुविधा होती है। हमारी साथ भी ऐसा होता है, इसलिए समझ सकते हैं।

स्किन केयर – सेलेब्स को हर बात का ध्यान रखना पड़ता है , स्किन का तो खासकर- चाहे चेहरे की हो या पैर की। टाइट फुटवेयर पहनने से पांव छिल जाना, खुजली-फफोले होना, पैर में सूजन और दबे रहने की शिकायत रह सकती है तो इससे बचने के लिए एक्ट्रेस थोड़े ढ़ीले सैंडल पहनती हैं।

जरा इसे भी पढ़ें : जाने श्रीदेवी की खूबसूरत बहन का सच

ढ़ीले होते हुए भी सैंडल निकलती क्यों नहीं?

Silicone pad in Shoes
हम देखते हैं कि हमारे जूते बड़े होते हैं तो बार-बार निकलते हैं, लेकिन इन सेलेब्स के साथ ऐसा क्यों नहीं होता है? असल में बात यह है कि वे सिलिकॉन पैड का प्रयोग करती हैं। इसे जूतों के अंदर बाॅटम में लगाया जाता हैं, जिससे पैर से जूता नहीं निकलता है और न ही पैर ज्यादा हिलता हैं।

इस पर फैशन एक्सपर्ट का परामर्श –

मशहूर फैशन एक्सर्प सियोबन काॅर्नर के अनूसार, यह तरीका गलत है क्योंकि अगर गलती से भी पैर मुड़ जाता है, तो एड़ी टूटने का खतरा ज्यादा है, लेकिन भई! सेलिब्रिटीज को कोई डर नहीं है क्योंकि उनका मानना है – डर के आगे जीत है।

जरा इसे भी पढ़ें : कुछ सेकेंड की वीडियो ने इस लड़की को रातों रात बनाया स्टार देखिए Video