आप ने किया स्मार्ट सिटी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

AAP staged a sit-in protest at the Smart City office
स्मार्ट सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

AAP staged a sit-in protest at the Smart City office

स्मार्ट सिटी कार्यों में हो रही लेटलतीफी पर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष

देहरादून। AAP staged a sit-in protest at the Smart City office आम आदमी पार्टी ने कौलागढ़ रोड पर स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की अधिक जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरपी रतूड़ी, उमा सिसोदिया, रविंद्र आनंद के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और स्मार्ट सिटी कार्यों में हो रही लेटलतीफी एवं हेरा फेरी के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरपी रतूड़ी ने कहा की आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए ही हुआ है एवं वह भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध करती है एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 10 दिन का समय देती है यदि 10 दिनों में स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून के सौंदर्य करण का कार्य तेजी के साथ नहीं किया तो पार्टी के कार्यकर्ता पुनरू स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव करेंगे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा की शहर में जगह जगह पर गड्ढे हैं तारों के जमघट हैं ऐसे में स्मार्ट सिटी की कल्पना नहीं की जा सकती स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून और उत्तराखंड की जनता का पैसा व्यर्थ बहाया जा रहा है परंतु आम आदमी पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर रविंद्र आनंद ने कहा कि यह प्रोजेक्ट लगभग 16 सौ करोड रुपए का है जिसमें से 600 करोड रुपए अभी तक के कार्यों में खर्च दिखाए जा चुके हैं परंतु देहरादून को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता कि इतनी बड़ी रकम यहां खर्च कर दी गई हो|

ना तो शहर में ड्रेनेज सिस्टम है ना पीने के पानी की सही व्यवस्था है

उन्होंने कहा जिस गति से स्मार्ट सिटी का कार्य चल रहा है उस गति से अभी 1 साल और लगेगा, ना तो शहर में ड्रेनेज सिस्टम है ना पीने के पानी की सही व्यवस्था है इसके अतिरिक्त स्मार्ट टॉयलेट, स्मार्ट स्कूल आदि सभी नदारद है।

आप युवा विंग के अध्यक्ष नितिन जोशी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए प्रपंच कर रही है अभी कल ही भारत में आठ चीते मंगाकर उसका प्रचार प्रसार किया जाता है क्या यह जनता की मांग है ?  क्या इसके स्थान पर जनता के कार्य नहीं होने चाहिए।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक डीके पाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली पार्टी है एवं देहरादून को स्मार्ट बनाने के लिए आम आदमी पार्टी सड़कों पर है लेकिन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कानों में जूं नहीं रेंग रही।

इस मौके पर विपिन खन्ना ,कमलेश रमन ,राजू मौर्य ,सीमा कश्यप रिहाना प्रवीण, सीपी सिंह, अब्दुल रहमान गुलफाम मलिक कासिम चैधरी सुधा पटवाल, अशोक सेमवाल ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह, विजयलक्ष्मी कोहली, सुदेश सैनी ,नफीस बानो, नितिन नेगी ,सुदेश चैरसिया, कविता सेमवाल ,कुणाल भारती, आरसी नीना कांत, विपिन नेगी, सुशांत थापा ,जय प्रकाश राणा ,जय प्रकाश सेमवाल ,नासिर खान, महिपाल, मांगेराम ,नितिन, विनोद भट्ट, शरद जैन ,सुरेंद्र बिंद्रा  प्रकाश शर्मा ,गुरिंदर सिंह ,सीपी सिंह ,बलवंत कुमार, सचिन, मोहन ,महबूब, सुनील ,सौरभ दिनेश बिष्ट ,आशीष भट्ट सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

जरा इसे भी पढ़े

सीबीआई का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकारः आप
देश के शहीदों के प्रति पूर्ण समर्पण : डिंपल
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान राजनीति से प्रेरित : जोत सिंह बिष्ट