छुआछूत और जातिगत भेदभाव की मानसिकता बर्दाश्त नहीं होगीः प्रीतम सिंह

A mindset of caste-based discrimination will not be tolerated

देहरादून। A mindset of caste-based discrimination will not be tolerated उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित “शुद्धिकरण यज्ञ” प्रकरण पर भाजपा सरकार की चुप्पी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विधायक एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि छुआछूत तथा जातिगत भेदभाव जैसी मानसिकता बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अशुद्ध बताना और सार्वजनिक स्थल का शुद्धिकरण करना संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे जातिवादी कृत्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। प्रीतम सिंह ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन सौंपने वाले कांग्रेस नेताओं में डॉ. हरक सिंह रावत, जोत सिंह गुनसोला, शूरवीर सिंह सजवान, नव प्रभात, मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, ज्योति रौतेला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रीतम सिंह ने उठाया बेलगाम ब्यूरोक्रेसी का मुद्दा , मुख्य सचिव तलब
प्रीतम सिंह ने सिर्फ दो कार्यकाल की ही जांच कराने पर भी उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष आर्य ने प्रीतम सिंह से की मुलाकात