तलाकशुदा प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

A divorced lover murdered his girlfriend

देहरादून। A divorced lover murdered his girlfriend कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर इलाके से एक तलाकशुदा व्यक्ति द्वारा अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की सनसनी ख़बर सामने आयी है। मृतक युवती की पहचान प्रीति रावत के नाम में हुई,जो ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल (महिला)में सहायिका के पद पर कार्य करती थी।

पुलिस जांच पड़ताल के अनुसार महिला को गोली मारने वाले प्रेमी सुरेश गुप्ता ने कुछ समय पहले ही अपनी शादीशुदा पत्नी से तलाक लेकर अपनी प्रेमिका प्रीति रावत के साथ जीवन गुजर बसर करने का निर्णय लिया था। इसके लिए उसने अपने ससुराल पक्ष से सारे रिश्ते नाते तोड़ अपने हिस्से की प्रॉपर्टी बेचकर ऋषिकेश में घर लेकर अपनी प्रेमिका प्रीति रावत के साथ जीवन यापन का सपना देखा था।

लेकिन किन्हीं कारणों और मनमुटाव विवादों के चलते सुरेश गुप्ता ने 31 जनवरी 2026 को अपनी प्रेमिका प्रीति रावत को गोली मारकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे,और वारदात के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही एसएसपी ने मृतका के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देते हुए हत्यारोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।