Home crime कहासुनी के बाद महिलाओं में जमकर चले लात घूंसे

कहासुनी के बाद महिलाओं में जमकर चले लात घूंसे

Women got into a fierce fight

हरिद्वार। Women got into a fierce fight रुड़की में महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट की घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिलाओं के बीच मारपीट की घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कर्नल एनक्लेव कॉलोनी की बताई जा रही है।

बताया गया है कि मारपीट से पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरी महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। वहीं मारपीट की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एक महिला को लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। इस मामले में एक पूर्व सैनिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

सीएम के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं में चले लात घूंसे
टिकटों को लेकर कांग्रेस में चले लात घूंसे
चोरी के शक में युवक को डंडे, लात-घूंसों से पीटा