Home Uttarakhand Dehradun मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने...

मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

miss and mrs india diva uttarakhand
ग्रैंड फिनाले के दौरान मॉडल्स।

देहरादून। miss and mrs india diva uttarakhand मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने रैंप वॉक की तो हर कोई देखता रह गया। ये पीजेंट पहली बार उत्तराखंड में किया गया था। जो कि मिस और मिसेज कैटेगिरी लिए अलग अलग था। मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 के  का ग्रैंड फिनाले रविवार को मालसी रोड स्थित फेयरफील्ड बाय मेरियट में किया गया।

जिसमें कुल 22 मॉडल्स ने जलवे बिखेरे। पीजेंट में मुख्य तौर पर तीन कैटेगिरी रखी गई थी। जिसकी शुरुआत टैलेंट राउंड से हुई। इसके बाद स्टेट राउंड और लास्ट इवनिंग गाउन राउंड आयोजित हुआ। स्टेट राउंड में मॉडल्स ने अलग अलग राज्यों की संस्कृति की झलक पेश की। पीजेंट में दून सहित उत्तरकाशी, रुड़की, हरिद्वार आदि जगहों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर मिसेज इंडिया दिवा क्लासिक 2023 की विनर और इस इवेंट की उत्तराखण्ड की स्टेट डायरेक्टर ऋतु बहुगुणा ने बताया कि प्रतिभागियों को दो दिन की ग्रूमिंग क्लासेज दी गयी थी। साथ ही तीन कैटेगिरी में कॉम्पटीशन रखा गया था। जिसमें मिस कैटेगरी में 18 से 30 आयुवर्ग, मिसेज कैटेगरी में 40 से कम और मिसेज क्लासिक केटेगरी में 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की प्रतिभागी शामिल थी। जिनकी दो दिन की ऑफलाइन ग्रूमिंग मडकप में और पांच दिन ऑनलाइन ग्रूमिंग हुई।

उन्होंने बताया कि  उत्तराखंड में ये पीजेंट पहली बार हुआ है लेकिन इससे पहले यह 7 अन्य राज्यों में हो चुका है, जिनमें राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगाना, और महाराष्ट्र शामिल हैं। इस दौरान जजेज की भूमिका में दिवाज ब्यूटी पीजेंट के डायरेक्टर बिन्नी भट्ट, बोन्ना बासु, मडकप के डायरेक्टर करण सचदेवा और स्टेट डायरेक्टर ऋतु बहुगुणा शामिल रहे।इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के  डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल आदि उपस्थित थे।

पिनाकी इवेंट्स पहली बार दून में आयोजित करेगा ट्रांसजेंडर फैशन शो
उत्तराखंड फैशन गाला सीजन 2 में दस डिज़ाइनर्स ने लिया हिस्सा
मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे