Home Uttarakhand Nainital सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

Two women died in a road accident
शवों को निकालते हुए।

नैनीताल। Two women died in a road accident नैनीताल हाईवे पर बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली  जानकारी के अनुसार एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।

सिमली चैकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल