रामराज्य जरूर आयेगा: महेश शर्मा

अयोध्या । केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मंगलवार को रामायण म्यूजियम की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के लिए अयोध्या पहुँचे। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीति करता है लेकिन हम काम करते हैं। इसलिए रामराज्य जरूर आयेगा। रामायण म्यूजियम श्रीराम जम्मभूमि स्थल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बनेगा। जहां 25 एकघ् भूखंड की पहचान कर ली गई है। केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि इस परियोजना का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय रामायण सर्किट का हिस्सा होगा जिसके लिए केंद्र ने 225 करोघ् रूपये मंजूर किये हैं जिसमें से 151 करोघ् रूपये केवल अयोध्या के लिए है।केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘राम करोघें लोगों के हृदय में हैं, एक पर्यटन मंत्री के तौर पर मुझे देखना होगा कि अयोध्या का कैसे विकास हो सकता है, रामायण सर्किट का विकास किस तरह से पर्यटन की दृष्टि से किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बघवा देने के लिए तीन सर्किट की पहचान की है जिसमें रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट और बौद्ध सर्किट शामिल हैं। उन्होंने कहा मेरी अयोध्या यात्रा का उत्तर प्रदेश के चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। मैं वहां की यात्रा एक पर्यटन मंत्री के तौर पर कर रहा हूं। इसे राजनीति से नहीं जोघ जाना चाहिए बल्कि यह अयोध्या और पूरे देश में पर्यटन को सुधारने के सरकार के प्रयास का हिस्सा है। यह पूछे जाने पर कि क्या संग्रहालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले होगा, शर्मा ने कहा, ‘‘यह एक सतत प्रक्रिया है। इसमें घाटों, आधारभूत
इससे पहले फैजाबाद जनपद की सीमा पर प्रवेश करते ही रानीमऊ में रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव सैकघें कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूति पर्यटन मंत्री ने विधायक की खूब तारीफ करते हुए उन्हें संघर्षों का साथी बताया। उनके स्वागत में सांसद लल्लू सिंह और फैजाबाद जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल भी उपस्थित थे।