Home Uttarakhand Dehradun मिस परफेक्ट टेन सब कांटेस्ट में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

मिस परफेक्ट टेन सब कांटेस्ट में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

Models shine in Miss Perfect Ten Sab contest
मिस परफेक्ट टेन सब कांटेस्ट के प्रतिभागी।

देहरादून। Models shine in Miss Perfect Ten Sab contest सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आयोजित कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के  मिस परफेक्ट टेन सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने आकर्षक ड्रेसेस पहन कर कैट वॉक की। साथ ही बॉडी को ब्यूटीफुल रखने संबंधी सवालों के जवाब भी दिए।

सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से सोमवार को मोहब्बेवाला स्थित बीएमडब्ल्यू बर्ड ऑटोमोटिव में आयोजित इस सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब कांटेस्ट का रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के दिन ही घोषित किया जाएगा। सब कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने आकर्षक ड्रेसेस पहनी हुई थी । साथ ही उन्होंने जजेज के सवालों के जवाब भी दिए।  

इस दौरान देहरादून सहित हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर और आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों की लगातार ग्रूमिंग के बाद 26 मई को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा।

बताया कि कांटेस्ट कमल ज्वैलर्स और ब्लेंडर्स प्राइड की ओर से प्रेजेंट किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि हयात सेंट्रिक, न्यू इरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर की ओर से इवेंट में विशेष सहयोग किया जा रहा है। कांटेस्ट की पूरी कोरियोग्राफी जेश पुष्कर सोनी और स्टाइलिंग अदिति की ओर से की जा रही है। इस मौके पर मिस उत्तराखंड फर्स्ट रनरअप 2022 हिमानी रावत, मिस उत्तराखंड फोर्थ रनरअप 2022 राजश्री डोभाल, जनरल मैनेजर बीएम डब्ल्यू राशिद खान जजेज की भूमिका में रहे।

मिस कैट वॉक सब-कांटेस्ट में बिखेरे प्रतिभागियों ने जलवे
वंश अरोड़ा और राधिका जोशी ने जीता मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड ग्रैंड फिनाले
मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड के 8वें संस्करण का फर्स्ट लुक हुआ आयोजित