Home Uttarakhand Dehradun होली मिलन समारोह में कुमाऊंनी होली यारों ने बिखेरा होली का रंग

होली मिलन समारोह में कुमाऊंनी होली यारों ने बिखेरा होली का रंग

Kumauni Holiyars spread the colors of Holi
होली मिलन समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून। Kumauni Holiyars spread the colors of Holi काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा होली के अवसर पर अपने आवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भागीदारी कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को होली की बधाई दी।

होली मिलन समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रही कुमाऊनी होलियारों ने खड़ी होली के माध्यम से पारंम्परिक कुमाऊंनी होलियां गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगो एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया।

कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊं की थापो ने होली के रंग जमाये। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार उमंग और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ होली के त्यौहार को मनाने की अपील की। इस अवसर पर होली के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए।

होली मिलन समारोह में मंत्री जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राजपुर विधायक खजानदास, राज्यमंत्री कैलाश पंत, नेहा जोशी, अशोक वर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, राकेश रावत, जनरल सम्मी सभरवाल, जनरल एएस रावत, जनरल एमएल असवाल, जनरल एसएस नेगी, ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी, ब्रिगेडियर केबी चंद, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, सुरेन्द्र राणा आदि उपस्थित रहे।

धामी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में हुए कई ऐतिहासिक कार्य : गणेश जोशी
मंत्री जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मंत्री जोशी ने लिया फीडबैक