Home crime धोखाधड़ी में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

धोखाधड़ी में फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

absconding accused in fraud
फरार आरोपी।

पिथौरागढ़। absconding accused in fraud फरार चल रहे एक धोखाधड़ी के  आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि आरोपी मनीष पाठक पुत्र जयदत्त पाठक निवासी कराला महर, धरमघर तहसील-बेरीनाग पिथौरागढ़ ने लोगों को रुपए कमाने का लालच देकर लाखों रुपयों की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 जानकारी के अनुसार मनीष हल्द्वानी में जमीन दिलाने और मकान बनाने, एयरपोर्ट बनाने, पिथौरागढ़ के चैकोड़ी में जूता फैक्ट्री खोलने समेत नौकरी का प्रलोभन देकर लोगों से मोटी रकम वसूल कर फरार हो गया है। आरोपी क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग भी करता था। ऐसे में लोगों ने झांसे में आकर मनीष को अपनी मोटी गाढ़ी कमाई भी दे दी।

सितंबर 2022 को भीम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी बेरीनाग ने थाना बेरीनाग में तहरीर देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को मनीष पाठक पुत्र जयदत्त पाठक, निवासी ग्राम कराला, पोस्ट धरमघर बताया और जान पहचान बढ़ाकर विश्वास में लेते हुए उससे 20 लाख रुपये की ठगी कर ली।

जहां पुलिस ने बेरीनाग थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी ने कई और लोगों के साथ ही धोखाधड़ी की है।
आरोपी अब फरार है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए काफी समय से अलग-अलग जगह दबिश दे रही है। पुलिस को कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

करोड़ों का चूना लगाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
गोवा से 17 करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
महिन्द्र शोरूम में चोरी का खुलासा, 31 लाख रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार